निजता सूचना

Version MVP0-CONSENT-v1 · 18 नवम्बर 2026 · Tareekh एक pilot है, जिसे मनीष पटेल (NyayOS pilot), देवरी, सागर, मध्य प्रदेश चलाते हैं।

1. हम क्या लेते हैं

आपका नाम, आपका WhatsApp नंबर, आपके भेजे CNR, भाषा की पसंद, और official court websites से ली गई case की सार्वजनिक जानकारी। अगर आप email चुनें, तो आपका email पता।

2. क्यों

सिर्फ़ आपके दर्ज किए cases के updates भेजने के लिए। हम आपका data न बेचते हैं, न किसी को देते हैं। हम दूसरे पक्ष, court या आपके advocate से संपर्क नहीं करते।

3. कैसे

हम सिर्फ़ official court websites पढ़ते हैं। अगर website captcha माँगे, तो एक व्यक्ति उसी website पर उसे भरता है; हम उसे कभी bypass नहीं करते।

4. कानूनी सलाह नहीं

सार में order की बात आसान शब्दों में बताई जाती है, उसमें गलती हो सकती है। हमेशा official order PDF देखें और अपने advocate से पूछें।

5. सहमति और बंद करना

आपके AGREE लिखने से पहले हम कुछ नहीं देखते। कभी भी STOP भेजें: हम checking बंद करके 7 दिन में आपका data delete कर देंगे। मुफ़्त test खत्म होने के 30 दिन बाद test data delete होगा, जब तक आप paid user न बनें।

6. सवाल या शिकायत

WhatsApp (+91 98508 20909) पर reply करें या hello@tareekh.co.in पर लिखें। ज़िम्मेदार व्यक्ति: मनीष पटेल।